Type Here to Get Search Results !
BREAKING

हरदोई: जिलाधिकारी ने किया महोलिया ड्रेन का निरीक्षण

 जिलाधिकारी ने किया महोलिया ड्रेन का निरीक्षण।


चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई 

9415707425

हरदोई,नगर की जल निकासी व्यवस्था को निर्बाध बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा ने अन्य अधिकारियों के साथ महोलिया ड्रेन का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने पेनी पुरवा में जल प्रवाह को देखा। उन्होंने कहा कि नाले से कचरे की सफाई करायी जाये। नाले की गाद निकालने का कार्य कराया जाये। इसके बाद उन्होंने धियर महोलिया के पोखर को देखा और पोखर की सफाई कर जल निकासी को निर्बाध बनाने के निर्देश दिए।

 इसके उपरांत उन्होंने सीतापुर रोड पर अमर नगर कॉलोनी के पास नाले को देखा। उन्होंने सबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले 10 दिनों में नालों की सफाई का कार्य पूर्ण किया जाये। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी गरिमा सिंह, अधिशाषी अधिकारी रामेन्द्र सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe