Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जौनपुर: लूट की घटना में वांछित तीन बदमाश असलहों के साथ गिरफ्तार

 *लूट की घटना में वांछित तीन बदमाश असलहों के साथ गिरफ्तार*

 


 ( हुबलाल यादव ) जौनपुर

जौनपुर! जफराबाद।क्षेत्र के बैजाबाद गांव के पास पुलिस ने सोने की चैन की लूट की घटना में वांछित तीन लूटेरों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार बदमाशों में दो बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया।

ज्ञात हो एक जुलाई को विद्यमान सिंह पुत्र स्वर्गीय वंशनारायण सिंह निवासी न्यू कालोनी जगदीशपुर से बदमाशों ने सोने की चैन लूट लिया था।विद्यमान सिंह ने अज्ञात बदमाशों के विरुध्द मुकदमा दर्ज कराया था।थानाप्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली के वाराणसी लखनऊ राजमार्ग पर ऊक्त गांव के पास ऊक्त घटना में शामिल लूटेरे मौजूद हैं।सूचना मिलते ही थानाप्रभारी श्री सिंह हल्का प्रभारी एस आई संजय कुमार,भगवान यादव,विपुल राय आदि के साथ मौके पर पहुंच गए।वहां पर घरेबन्दी करके तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार बदमाशों में अनिल सरोज पुत्र शोभनाथ सरोज,यज्ञ सरोज पुत्र विनोद सरोज निवासी इमामशाह पुर थाना मड़ियाहूं तथा हुकुमचंद पुत्र रामाश्रय राजभर निवासी कल्याणपुर थाना मड़ियाहूं के पास से दो तमंचा,दो कारतूस,दो मोबाइल, एक बाइक तथा घटना में लूटी गयी सोने की चैन बरामद किया गया।


थानाप्रभारी ने बताया कि घटना में चार बदमाश शामिल थे।तीन की गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया है।घटना में शामिल एक बदमाश करन राजभर पुत्र रामाश्रय निवासी कल्याणपुर मड़ियाहूं अभी फरार है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe