Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हरदोई: डीएम व सीडीओ ने खुरपका मुंह पका पशु टीका करण अभियान का शुभारंभ किया

 डीएम व सीडीओ ने खुरपका मुंह पका पशु टीका करण अभियान का शुभारंभ किया


चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई 

9415707425

जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत खुरपका मुँहपका टीकाकरण अभियान के छठवां चरण का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। उक्त अभियान जनपद में 23 जुलाई से 05 सितम्बर 2025 तक (कुल 45 दिवस) संचालित होगा।

 अभियान के अन्तर्गत गठित टीमों द्वारा जनपद में 8,50,000 (गोवंशीय एवं महिषवंशीय) पशुओं में खुरपका मुँहपका रोग की रोकथाम हेतु टीकाकरण पशुपालक के द्वार पर जाकर निःशुल्क किया जायेगा। जनपद में खुरपका मुँहपका टीकाकरण हेतु 29 टीमों का गठन किया गया है, जो रोस्टर के अनुसार ग्राम में पहुँचकर पशुओं में टीकाकरण कार्य करेगी। टीकाकरण से एक दिन पूर्व ग्राम प्रधान के माध्यम से ग्राम में पशुओं में टीकाकरण हेतु प्रचार-प्रसार कराया जायेगा एवं पशुपालको को टीकाकरण हेतु जागरूक किया जायेगा। 


अभियान अन्तर्गत ग्राम में पशुओं में टीकाकरण के समय संबंधित लेखपाल एवं ग्राम पंचायत सचिव द्वारा भी सहयोग किया जायेगा। टीकाकरण के दौरान 08 माह से अधिक गाभिन पशु एवं 04 माह से छोटे बच्चों का टीकाकरण नहीं किया जाएगा।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe