Type Here to Get Search Results !
BREAKING

हरदोई: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया पेयजल परियोजना का निरीक्षण

 जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया पेयजल परियोजना का निरीक्षण।


चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई 

9415707425

जिलाधिकारी अनुनय झा ने पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के साथ कमालपुर पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पंप का निरीक्षण किया तथा पानी की आपूर्ति को देखा। जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजना से जलापूर्ति को निर्बाध रखा जाए। समय-समय पर ग्राम वासियों से वार्ता किया जाए। अधिक से अधिक लोगों को हर घर नल योजना से लाभान्वित किया जाए। 

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्वयं उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा किया और पेयजल आपूर्ति की स्थिति को लेकर ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों से बातचीत कर जिलाधिकारी पेयजल आपूर्ति व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जल निगम एके त्रिपाठी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe