Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जसवंतनगर/इटावा: विधिक जागरूकता शिविरों में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियाँ, महिला व बाल संरक्षण पर रहा जोर

 Etawah News: विधिक जागरूकता शिविरों में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियाँ, महिला व बाल संरक्षण पर रहा जोर


रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार 

जसवंतनगर/इटावा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में क्षेत्र के ग्राम पीहरपुर में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, साथ ही सरकारी योजनाओं और कानूनों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।


पीहरपुर पंचायत घर में आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए पीएलवी ऋषभ पाठक ने बताया कि 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, उपभोक्ता विवाद, दुर्घटनाएं, भूमि अधिग्रहण व बेदखली जैसे मामलों का निस्तारण आपसी सुलह के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चल रहा है। इच्छुक पक्षकार न्यायालय परिसर स्थित विधिक सेवा कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।


उन्होंने नालसा की टोल फ्री हेल्पलाइन 15100 की जानकारी भी ग्रामीणों को दी, ताकि किसी भी कानूनी सहायता के लिए सीधे संपर्क किया जा सके।वहीं प्राथमिक विद्यालय पीहरपुर में आयोजित दूसरे शिविर में पीएलवी कुमारी नीरज ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह रोकथाम पर विशेष बल देते हुए कहा कि ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें।


शिविर में लैंगिक समानता, महिला स्वच्छता, महिला अधिकारों तथा सुरक्षा कानूनों के बारे में भी बताया गया। ग्रामीणों को यह भी समझाया गया कि महिला हिंसा व उत्पीड़न की स्थिति में वे किस प्रकार से कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।शिविर में पंचायत सहायक गौपाल, आशा कार्यकत्री सहित अनेक ग्रामीण पुरुष एवं महिलाएं मौजूद रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe