Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हरदोई: मंडलायुक्त ने कामीपुर व उदरा पचलाई में किया पौधरोपण

 मंडलायुक्त ने कामीपुर व उदरा पचलाई में किया पौधरोपण



चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई 

वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आज मंडलायुक्त लखनऊ मंडल रोशन जैकब ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 सबसे पहले उन्होंने कछौना विकासखंड के कामीपुर ग्राम में स्थित नगर वन पहुंची जहां उन्होंने नीम, पीपल व बरगद के पेड़ का रोपण किया। जिलाधिकारी अनुमय झा ने मॉलश्री के पौधे का रोपण किया। 

अपर जिला अधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी ने भी पौध रोपण किया। कामीपुर वन रेंज में पौधरोपण के उपरांत मंडलायुक्त ने आसपास के क्षेत्र से आई हुई महिलाओं को पौधे वितरण किये। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए जिससे हम अपने पर्यावरण को बेहतर बना सके। हमें अपनी आगे आने वाली पीढ़ी को अच्छा भविष्य देना चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी के साथ कामीपुर वन रेंज को देखा। 


उन्होंने निर्देश दिए कि नगर वन में प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाये। वाकिंग ट्रैक बनवाया जाये। मैदान में घास लगवाई जाये। भूमि का समतलीकरण कराया जाये। ममता सरोवर में कटाव को रोकने के उपाय किये जाएं। दो सोलर पम्प की व्यवस्था की जाये। कामीपुर वन रेंज के उपरांत वह सुरसा विकासखंड की ग्राम पंचायत उदरा पचलाई में स्थित मुक्ति वन पहुंची जहां उन्होंने जिलाधिकारी अनुनय झा व मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा के साथ पौधरोपण किया। 

यहाँ पर उन्होंने आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। हमें अपनी धारा को हरा भरा बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए ताकि हम आने वाली पीढ़ी के लिए एक स्वच्छ वातावरण छोड़कर जाए उन्होंने विभिन्न नस्लों के पौधे वितरित किए। इस अवसर पर एसडीओ फॉरेस्ट अर्चना रावत व फॉरेस्ट रेंजर विनय सिंह जादौन आदि उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe