Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

चित्रकूट/मानिकपुर: गुरु पूर्णिमा पर भक्ति का जनसैलाब, मानिकपुर स्टेशन से बाबा धाम के लिए रवाना हुए 2100 कांवड़िए, ब्लॉक प्रमुख ने तिलक कर दी विदाई

 गुरु पूर्णिमा पर भक्ति का जनसैलाब, मानिकपुर स्टेशन से बाबा धाम के लिए रवाना हुए 2100 कांवड़िए, ब्लॉक प्रमुख ने तिलक कर दी विदाई


ब्यूरो रिपोर्ट - पंकज तिवारी, TTN24 न्यूज़

चित्रकूट/मानिकपुर - गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मानिकपुर रेलवे स्टेशन भक्ति, आस्था और सेवा के रंग में रंगा नजर आया। बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की ओर प्रस्थान कर रहे लगभग 2100 कांवड़ियों के जत्थे ने स्टेशन परिसर को हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान कर दिया।

ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए शिवभक्तों का तिलक कर स्वागत किया और उन्हें अंग वस्त्र ओढ़ाकर, शीतल पेयजल भेंट कर श्रद्धा से विदाई दी। इस दृश्य ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।


ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने कहा :- “कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, यह हमारी सनातन संस्कृति की जीवंत परंपरा है। शिवभक्तों की सेवा करना मेरे लिए गर्व की बात है।”



इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मानिकपुर राकेश कुमार, उपाध्यक्ष अभिलाष जैसवाल, आनंद द्विवेदी, शोभित केशरवानी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता, पत्रकारगण पंकज तिवारी, सचिन वंदन त्रिपाठी, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, शेषमणि गुप्ता और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर यात्रियों के स्वागत में सहयोग किया।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe