Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

लखनऊ: सरकारी ज़मीन पर से हटाया गया अतिक्रमण

 *सरकारी ज़मीन पर से हटाया गया अतिक्रमण*


*संवाददाता समर्थ कुमार सक्सेना* 

लखनऊ। मंडल की मंडलायुक्त महोदया और नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देशन में नगर निगम और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने सरकारी ज़मीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने की बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई ग्राम यूसुफनगर उर्फ बगियामऊ, अमौसी, सरोजनीनगर और बेहसा गाँव में की गई।

*कब्जा मुक्त कराई गई ज़मीन की जानकारी*

ग्राम बेहसा में खसरा संख्या 1421/1, 1268 मि, और 1342/1 की सरकारी ज़मीन को कब्जा मुक्त किया गया। ग्राम यूसुफनगर उर्फ बगियामऊ में गाटा संख्या 353 (0.481 हेक्टेयर) पर नगर निगम की बंजर ज़मीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा था, जिसे रोकते हुए 0.418 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। ग्राम अमौसी में खसरा संख्या 2754 की 0.072 हेक्टेयर ज़मीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

*कार्रवाई में शामिल अधिकारी*

नगर निगम के नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार ने इस कार्रवाई का नेतृत्व किया। उनके साथ प्रभारी अधिकारी संजय यादव, तहसीलदार अरविंद पांडेय, राजस्व निरीक्षक अविनाश चंद्र तिवारी, लेखपाल अनूप गुप्ता और अजीत तिवारी भी मौजूद रहे। थाना सरोजनी नगर और सुशांत गोल्फ सिटी से पुलिस बल तथा नगर निगम के प्रवर्तन दल की मदद से अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीन से गिराया गया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe