Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

मनेंद्रगढ़: तीसरी बार बन रहा एक ही एनीकट, गुणवत्ताहीन कार्य से जनता में आक्रोश

 *भ्रष्टाचार के दलदल में डूबा मनेंद्रगढ़ वन मंडल_*


*तीसरी बार बन रहा एक ही एनीकट, गुणवत्ताहीन कार्य से जनता में आक्रोश*


 "*यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो होगा बड़ा आंदोलन — गुलाब कमरों, पूर्व विधायक*


एमसीबी जिले से जिला ब्यूरो चीफ विनोद पांडेय

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ वन मंडल में भ्रष्टाचार के आरोपों ने जोर पकड़ लिया है। भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कुंवारपुर वन परिक्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है।

    उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए घटिया निर्माण कर शासकीय धन की खुली लूट की जा रही है। 

      पूर्व विधायक ने बाघऊर नाले में एक ही एनीकट का पिछले डेढ़ साल में तीसरी बार निर्माण कराए जाने को "भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा" बताया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हर बार लाखों रुपये खर्च कर निर्माण कार्य किया जाता है, लेकिन गुणवत्ता की कमी के कारण एनीकट कुछ ही महीनों में बह जाता है।

कमरों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य वन परिक्षेत्र अधिकारी की निगरानी में हो रहा है और जंगल से निकाली गई गिट्टी व रेत का उपयोग किया जा रहा है, जबकि नियमों के अनुसार क्रशर गिट्टी का उपयोग अनिवार्य है। बिना स्वीकृति बोर्ड और निर्माण सूचना के यह कार्य नियमों के विपरीत चल रहा है

       ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस मामले में नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने जांच कमेटी गठित कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

    पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि यदि इस मामले में शीघ्र जांच और कार्रवाई नहीं की गई तो वह वन मंडल कार्यालय का घेराव कर जन आंदोलन करेंगे। उन्होंने इस विषय में जनकपुर- भरतपुर के एसडीएम शशि शेखर मिश्रा से भी शिकायत की पुष्टि की है और मामले को रायपुर स्थित पीसीसीएफ कार्यालय तक पहुंचाने की बात कही है।



 "*यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन होगा और वन मंडल कार्यालय का घेराव किया जाएगा।" — गुलाब कमरों, पूर्व विधायक*

______

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe