Type Here to Get Search Results !
BREAKING

पखांजूर: आपातकाल के 50 साल: भाजपा मंडल पखांजूर ने मनाया 'संविधान हत्या दिवस'

 आपातकाल के 50 साल: भाजपा मंडल पखांजूर ने मनाया 'संविधान हत्या दिवस'


संवाददाता/ स्वतंत्र नामदेव कांकेर ब्यूरो

पखांजूर, 25 जून 2025: भारतीय इतिहास के 'काला अध्याय' के 50 वर्ष पूरे होने पर, भाजपा मंडल पखांजूर ने आज विधायक कार्यालय में 'संविधान हत्या दिवस' का आयोजन किया। यह आयोजन 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश पर थोपे गए 21 महीने लंबे आपातकाल की विभीषिका को याद करने के लिए किया गया। भाजपा ने इसे संविधान की हत्या करार दिया।

इस अवसर पर, कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भोजराज नाग मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।


 उन्होंने अपने संबोधन में वर्तमान युवा पीढ़ी को उस विभत्सक कृत्य का स्मरण कराया, जिसमें पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनेताओं और विभिन्न संगठनों के सदस्यों को बिना किसी अपराध के 21 महीनों तक कालकोठरी में डाल दिया गया, यातनाएं दी गईं और बर्बरता की गई। नाग ने युवाओं से इस 'काले अध्याय' की झलक जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में अध्यक्षीय स्वागत उद्बोधन भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपांकर राय एवं कार्यक्रम का संचालन शिवानंद मंडल ने किया।


इस कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष शंकर सरकार, मंडल महामंत्री शिवानंद मंडल , पूर्व महामंत्री मनोज हालदार, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सिरगो बाई, गीतारानी हालदार, मंडल मंत्री अजय हालदार, निर्मला दास, गणेश मुखर्जी , गणेश साहा, स्वपन तरफदार, बांके बिहारी, निपेन हालदार पार्षद कमलेश पटेल, शंकर नाग, मनोज हालदार , दिनानाथ चुरेन्द्र , अजीत देवनाथ, विमल ढाली जी, किशोर हालदार , अमित बोस, राहुल विश्वास, शशि प्रजापति निवास मिस्री, वरुण मंडल, वरिष्ठ कार्यकर्ता वासुदेव हालदार, गोपी घोष, भवतोष सिकदार, दीपक, कोमल वैद्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe