Type Here to Get Search Results !
BREAKING

छुरिया: भाजपा सरकार के 11 वर्षों की जनकल्याणकारी नीतियों के तहत अभूतपूर्व कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाकर एकजुट होने का संदेश दिया

 भाजपा सरकार के 11 वर्षों की जनकल्याणकारी नीतियों के तहत अभूतपूर्व कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाकर एकजुट होने का संदेश दिया 

लोकेशन छुरिया छत्तीसगढ़ 

राधेश्याम शर्मा

भाजपा मंडल लाल बहादुर नगर में विकसित भारत संकल्प सभा का गरिमामयी आयोजन बहुउद्देशीय भवन नगर पंचायत लाल बहादुर नगर में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र की आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के 11 वर्षों की जनकल्याणकारी नीतियों, कार्यक्रमों व उनके तहत किए गए अभूतपूर्व कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाकर एकजुट होने का संदेश दिया जाना था।*


*यह कार्यक्रम प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार व जिला भाजपा के मार्गदर्शन में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण — संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत रखा गया था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री सचिन बघेल जी (अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव ) एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री चंद्रिका प्रसाद डड़सेना जी (उपाध्यक्ष जिला भाजपा राजनांदगांव) ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जनहितैषी नीतियों पर प्रकाश डालने का कार्य किया, साथ ही उनके तहत चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।*

*कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक श्रीमती अनिता मंडावी जी (सभापति जिला पंचायत राजनांदगांव) एवं श्रीमती किरण साहु जी (उपाध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव), श्री देवेन्द्र साहु जी (अध्यक्ष नगर पंचायत लाल बहादुर नगर), श्री प्रशांत कोड़ापे जी ( सभापति जिला पंचायत राजनांदगांव) ने कार्यक्रम का मार्गदर्शन किया, साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि हर घर तक केंद्र सरकार की* *जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश पहुंचाकर जनजागृति फैलाने का कार्य किया जाये, तभी हमारा विकसित भारत का सपना साकार होगा.*


*कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री मनोज कांडे जी एवं कार्यक्रम का संचालन महामंत्री हेमलाल वर्मा ने किया, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जाहिर किया व संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी मंडल के कार्यकर्ताओं को अपना सहभागिता निभाने निवेदन किया।*

*कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री सुरेश वर्मा (सभापति ज.प. डोंगरगढ़) , श्री राजेन्द्र तिवारी जी, श्री शत्रुहन वर्मा, महामंत्री कैलाश ऊके जी, छबीधर साहु जी, उपकार सिंह बघेल, श्रीमती गोदावरी निषाद जी, चंद्रप्रकाश देशमुख जी, श्रीमती पुष्पा सिन्हा जी, पार्षद गण , जनपद सदस्य, मंडल पदाधिकारी , बुथ अध्यक्ष सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।*

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe