Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

चंडीगढ़: अरविंद केजरीवाल आज पंजाब में; मुख़्यमंत्री भगवंत मान के साथ 'नशा मुक्ति यात्रा' की शुरुवात करेंगे

 अरविंद केजरीवाल आज पंजाब में; मुख़्यमंत्री भगवंत मान के साथ 'नशा मुक्ति यात्रा' की शुरुवात करेंगे, 


बोले- नशे को बिलकुल खत्म कर देंगे


करमजीत परवाना,

चंडीगढ़।


पंजाब में भगवंत मान सरकार ने नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन छेड़ा हुआ है। युद्ध स्तर पर नशे पर लगाम लगाने और नशा तस्करों को काबू करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं इसी कड़ी में अब पूरे पंजाब में 'नशा मुक्ति यात्रा' की शुरुवात आज से हो रही है। ये यात्रा पंजाब के हर गांव और हर वार्ड में जाएगी। इस यात्रा के ज़रिए अब लोगों को नशा मुक्ति अभियान के साथ जोड़ा जाएगा। 'नशा मुक्ति यात्रा' की शुरुवात करने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भी पंजाब आ रहे हैं।


केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि, ''पिछले ढाई महीनों में पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार ने नशे के ख़िलाफ़ युद्ध शुरू किया हुआ है। पहली बार इतने बड़े स्तर पर नशे के तस्करों के ख़िलाफ़ एक्शन हो रहा है। आज से पंजाब में नशा मुक्ति यात्रा शुरू हो रही है। ये यात्रा पंजाब के हर गांव और हर वार्ड में जाएगी। इस यात्रा के ज़रिए अब लोगों को नशा मुक्ति अभियान के साथ जोड़ा जाएगा।''


केजरीवाल ने आगे कहा कि ''हर गांव और हर वार्ड में लोग शपथ लेंगे कि वे स्वयं नशा नहीं करेंगे, किसी को भी अपने इलाके में नशा नहीं बेचने देंगे और नशा पीड़ितों का इलाज करवाकर उन्हें नशे से बाहर निकालेंगे। नशा पीड़ित लोगों का इलाज करवाने के लिए पंजाब सरकार ने बड़े स्तर पर इंतजाम किए है। इस यात्रा की शुरुआत आज मैं और भगवंत मान जी करेंगे। पंजाब परिवार के तीन करोड़ सदस्य अब नशे को पंजाब से खत्म करके ही रहेंगे।''

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe