Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

देवघर: कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान के तहत अब देवघर में भी रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर

रिपोर्ट  अरविन्द यादव  

लोकेशन - देवघर / झारखंड 

देवघर: कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान के तहत अब देवघर में भी रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। 


विगत 6 मई को रांची जिले में सफल रैली होने के बाद अब देवघर में 21 मई को होने वाले रैली को सफल बनाने में कार्यकर्ता जुट गए हैं।


इसी को लेकर रविवार को देवघर जिले में पूर्व मंत्री बादल पत्र लेख और जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई।जिसमें जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कई जिम्मेदारी दी गई है। 


रविवार को हुई बैठक में रैली की सफलता को लेकर हर बिंदु पर चर्चा की गई और यह निर्णय लिया गया कि 21 तारीख को होने वाले रैली के लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दी जाए।बैठक में कार्यकर्ताओं को यह निर्देश दिया गया कि अपने गांव प्रखंड और पंचायत से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।


देवघर में 21 मई को होने वाली रैली में प्रभारी के राजू,प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के साथ कांग्रेस के सभी मंत्री भी शामिल रहेंगे।


बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ तो देश के जननायक एवं विपक्ष के नेता ने स्पष्ट किया कि सारा विपक्ष आज सरकार के साथ है। 


भारतीय सेना जब लगातार पाकिस्तान के सेना को जवाब दे रही थी तो उसी वक्त भारत सरकार ने सीज फायर की सूचना जारी कर दी।जो कहीं ना कहीं भारत के करोड़ों नागरिकों के साथ सेनाओं के भी मनोबल को तोड़ा गया।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम हुआ।उस पूरे प्रकरण में यह पता चला कि अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कहने पर युद्ध विराम किया गया।पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि आज यदि विपक्ष यह सवाल पूछता है कि आखिर किस आधार पर भारतीय सैनिक के हौसले को तोड़ा गया तो इसमें गलत क्या है।


वही बैठक में मौजूद कांग्रेस जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश ने कहा कि जिस तरह से भाजपा की सरकार संविधान को ताक पर रखकर काम कर रही है। इससे देश के दलित पिछड़ों और शोषितों को नुकसान हो रहा है।इन्हीं सबको देखते हुए कांग्रेस पूरे प्रदेश में संविधान बचाओ रैली निकाल रही है।देवघर में भी 21 मई को निकलने वाले रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे और दलित और पिछड़ों की आवाज को दिल्ली सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे।


गौरतलब है कि संथाल परगना का ज्यादातर इलाकों में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता का दबदबा है।इसीलिए संथाल क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी अपने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करती दिख रही है।अब देखने वाली बात होगी कि इस रैली से कांग्रेस पूरे प्रदेश में कितना मजबूत संदेश दे पाती है। देवघर से अरविन्द यादव की रिपोर्ट

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe