Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

चंडीगढ़: हाटी समुदाय की पहचान और अधिकारों की बहाली पर राज्यसभा सांसद से मिला प्रतिनिधिमंडल

 हाटी समुदाय की पहचान और अधिकारों की बहाली पर राज्यसभा सांसद से मिला प्रतिनिधिमंडल


करमजीत परवाना,


चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज चंडीगढ़ प्रदेश के हाटी समिति अध्यक्ष, एडवोकेट सुरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में, राज्यसभा सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू से उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर मिला। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हाटी समुदाय को 9अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिए जाने के बावजूद आ रही बाधाओं और उनकी ऐतिहासिक पहचान की बहाली से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करना था।

प्रतिनिधिमंडल ने सांसद संधू को अवगत कराया कि केंद्र सरकार द्वारा हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने और इसे भारत के राजपत्र में प्रकाशित किए जाने के बावजूद, कुछ कानूनी चुनौतियों के कारण समुदाय को अभी तक इसका पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है। विशेष रूप से, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा इस कानून के अमल पर लगाई गई रोक से समुदाय में अनिश्चितता का माहौल है।

सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने हाटी प्रतिनिधिमंडल की सभी चिंताओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने समुदाय को आश्वस्त किया कि वे हाटी समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा और उनकी पहचान की बहाली के लिए संसद में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे। संधू ने हर संभव प्रयास करने का वादा किया ताकि गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को उनके संवैधानिक अधिकार और लाभ पूरी तरह से मिल सकें। उन्होंने कहा कि वे इस संवेदनशील मामले में केंद्र सरकार और संबंधित राज्य अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय स्थापित करेंगे।

हाटी समुदाय लंबे समय से अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सामाजिक-आर्थिक पहचान के आधार पर अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहा है। यह समुदाय अपनी अनूठी 'खुंबली' (पारंपरिक परिषद), वेशभूषा, लोकगीतों और भाषा के लिए जाना जाता है, जो इसे हिमाचल के अन्य समुदायों से अलग करती है।

इस अवसर पर हाटी समुदाय के कई प्रमुख सदस्य राजेश राजपूत उपाध्यक्ष ,सचिव रजत चौहान , कोषाध्यक्ष आदित्य चौहान , अधिवक्ता अनुज चौहान गौरव रापटा नागेंद्र सिंह एवं सीमा ठाकुर बृजेश सदस्यगण आदि भी उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe