Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

इटावा/जसवंतनगर: सिरसागंज में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, शादी समारोह से लौट रहे माँ, बेटे की मौत

 सिरसागंज में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, शादी समारोह से लौट रहे माँ, बेटे की मौत 


रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार 

इटावा/जसवंतनगर। फिरोजाबाद के सिरसागंज में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मक्खनपुर में विवाह समारोह से लौट रहे मां-बेटे की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। 


घटना सुबह 6 बजे सिरसागंज राधे मोड़ के निकट हाइवे पर हुई। मृतकों की पहचान रोडवेज कंडक्टर जय किशन (25) और उनकी मां माया देवी (48) के रूप में हुई है। दोनों जसवंतनगर के सराय भूपत ग्राम कटेखेड़ा के निवासी थे। 


जय किशन और माया देवी बाइक पर सवार होकर मख्खनपुर में शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। मृतक के परिजनों ने बताया है कि उसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनो माँ बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया है। मृतक जय किशन अपने पीछे 3 वर्षीया पुत्री हर्षा व 1 वर्षीय पुत्र हर्ष व पत्नी बबली को रोते बिलखते छोड़ गया। 


घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। मृतक जय किशन की पत्नी बब्ली व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में लगी ।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe