Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

हरदोई: जनपद न्यायाधीश ने राजकीय संप्रेक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण

 जनपद न्यायाधीश ने राजकीय संप्रेक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण


चन्दगीराम मिश्रा 

 

हरदोई: मा जनपद न्यायाधीश सुशील शुक्ला ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किशोरों के शयन कक्ष की व्यवस्थाओं को देखा और व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में उनसे संवाद किया।


 

पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुस्तकालय में रचनात्मक पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। भोजनालय के निरीक्षण में उन्होंने कहा कि किशोरों को रोस्टर के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाये। रसोई में साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाये। उन्होंने बाउंड्री वाल के निर्माण कार्य को देखा तथा निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को निर्धारित सीमा में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए पूर्ण किया जाये। इस आवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा, सीजेएम, नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी व प्रभारी अधीक्षक आदि उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe