Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

कल्याण: कल्याण पुलिस स्टेशन गोलीकांड मामले में आरोपपत्र दाखिल

 संवाददाता: सुनील शर्मा 

कल्याण पुलिस स्टेशन गोलीकांड मामले में आरोपपत्र दाखिल, 

पूर्व विधायक गणपत गायकवाड़ पर आरोप कायम, 

पुत्र वैभव को क्लीन चिट

कल्याण:- महाराष्ट्र को हिला कर रख देने वाले कल्याण पुलिस स्टेशन गोलीकांड मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन विधायक गणपत गायकवाड़ के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है। हालांकि, उनके पुत्र वैभव गायकवाड़ को इस मामले में क्लीन चिट दी गई है।

घटना के दौरान, गणपत गायकवाड़ ने शिंदे गुट के तत्कालीन नेता महेश गायकवाड़ और उनके साथी राहुल पाटिल पर पुलिस स्टेशन में ही फायरिंग की थी। बताया जाता है कि उन्होंने करीब छह राउंड गोली चलाई थी। इस मामले में अब उल्हासनगर कोर्ट में पूरक चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

Crimediaries9 The real crime stories on YouTube

Plzzz subscribe the channel for more videos

इस पूरक चार्जशीट में कुल दो आरोपी—नागेश बडेराव और कुणाल पाटिल—के नाम शामिल हैं। हालांकि, गणपत गायकवाड़ के बेटे वैभव गायकवाड़ को इसमें कोई दोषी नहीं पाया गया है और उन्हें आरोपों से मुक्त कर दिया गया है।

इस पूरे मामले पर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है, क्योंकि यह घटना पुलिस स्टेशन के भीतर घटी थी, जिसने राज्यभर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। अब देखना होगा कि अदालत में इस मामले की सुनवाई किस दिशा में आगे बढ़ती है।


Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe