संवाददाता: राजेंद्र अग्रवाल
कलेक्टर श्री सिंह ने किया नगर पालिका जुन्नारदेव का औचक निरीक्षण
छिन्दवाड़ा/ 25 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने आज नगर पालिका जुन्नारदेव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर नगर पालिका की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की।
![]() |
Crimediaries9 The real crime stories on YouTube
राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश- कलेक्टर श्री सिंह ने नगर पालिका के अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बकाया संपत्ति कर, जल कर, दुकान किराया और अन्य करों की वसूली में लापरवाही न हो। बकायादारों की सूची तैयार कर उन्हें नोटिस भेजे जाएं और आवश्यकता पड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाए।
फाइलों में अनियमितता मिलने पर जताई नाराजगी- निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने कई फाइलों की जांच की, जिसमें कई त्रुटियां पाई गईं। उन्होंने देखा कि कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर और तारीखों का सही से उल्लेख नहीं किया गया था। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भविष्य में ऐसी गलतियां न दोहराने के निर्देश दिए।महादेव मेले में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश- कलेक्टर ने बिजली विभाग को सख्त निर्देश दिए कि भूरा भगत में चल रहे महादेव मेले में बिजली की कोई समस्या न हो। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे मेला क्षेत्र में सुचारू बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा- कलेक्टर श्री सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जुन्नारदेव नगर में सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर नियमित सफाई की जाए और कचरा निस्तारण की उचित व्यवस्था बनाई जाए। नगर पालिका के अधिकारी स्वच्छता को प्राथमिकता दें, ताकि शहर का पर्यावरण स्वच्छ और स्वस्थ बना रहे। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष, एसडीएम जुन्नारदेव सुश्री कामिनी ठाकुर, नगर पालिका सीएमओ सुश्री नेहा धुर्वे सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।