Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

अम्बेडकरनगर: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

 इसरार अहमद अम्बेडकरनगर 


मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

मौलाना आज़ाद गर्ल्स इण्टर कॉलेज में आज 18 मई 2026 दिन सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को महिला सुरक्षाआत्मरक्षा एवं साइबर जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा एवं आत्मविश्वास के प्रति प्रेरित किया गया!कार्यक्रम प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जलालपुर अजय प्रताप यादव के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। थाना जलालपुर की महिला पुलिस टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय साइबर अपराध से बचाव महिला अधिकारों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर हेड कांस्टेबल मेराजुल हसन कांस्टेबल सागर प्रजापति एवं महिला आरक्षी शिल्पी गौतम महिला आरक्षी राखी ने मिशन शक्ति टीम के साथ छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पीड़न या आपात स्थिति में तुरंत पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।छात्राओं को निर्भीक होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन 1090 पुलिस आपातकालीन सेवा 112 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 घरेलू हिंसा हेल्पलाइन 181 साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 एंबुलेंस सेवा 108 एवं फायर ब्रिगेड 101 की जानकारी भी दी गई।इस अवसरपर विद्यालय के प्रबंधक मौलाना मोहम्मद खालिद क़ासमी प्रधानाचार्या गुलिस्तां अंजुम विद्यालय प्रभारी जमशेद इक़बाल आमिना खातून तज्यींन आएशा हमना मरियम फरहीन फातमा हेरा फातमा सदफ नूरी मोहम्मद अहमद रमज़ान मुश्ताक हुसैन कुमार गौरव आबिदा खातून हलीमा सादिया शबीना खातून सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe