Type Here to Get Search Results !
BREAKING

देवरिया: बदमाशो ने शराब माफिया/ ग्राम प्रधान को गोली मार की हत्या।

संवाददातार-राकेश त्रिपाठी 


-बदमाशो ने शराब माफिया/ ग्राम प्रधान को गोली मार की हत्या, 

-यूपी के देवरिया में बदमाशो के हौसले बुलंद नजर आ रहे है। जहाँ बदमाशो ने शराब माफिया/ ग्राम प्रधान अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है। बीतीरात अज्ञात बदमाशों ने मारी थी गोली। गोली लगने से हुई ग्राम प्रधान की मौत। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। हत्या की घटना से इलाके में दहशत का माहौल। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी। वही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करने में जुट गई है।


घटना बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर में घटित हुई है। वही पुलिस ने घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है। इस घटना को लेकर संकल्प शर्मा एसपी देवरिया का कहना है कि यह बनकटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहनपुर ग्राम की घटना है। जहाँ एक 30 वर्षीय अजीत सिंह है उनका शव उन्ही के जान पहचान के पंकज जायसवाल के घर में रात्रि में मिला। और यह जो प्रकरण है आपसी रंजिश में गोली मारकर हत्या करने का प्रथम दृष्टिया यह प्रतीत होता है सुसंगत धारो में परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। और जल्दी ही इस घटना को वर्कआउट कर लेंगे। और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 


बाइट:संकल्प शर्मा, एसपी देवरिया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe