Type Here to Get Search Results !
BREAKING

इटावा: सड़क हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौत।

 


इटावा में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे 19 पर गुरुवार सुबह साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड रामशरण (55) की मौत हो गई। प्रतिदिन की तरह ड्यूटी पर जा रहे रामशरण को पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रामशरण इटावा के शांति कॉलोनी के रहने वाले थे और श्रुति ग्लोबल पब्लिक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते थे। हादसे के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।


रामशरण के परिवार में उनकी मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। उनके बेटे आदर्श ने बताया कि वह परिवार के अकेले कमाने वाले थे। रामशरण की दो बेटियां मोना और जोना हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिवार के लोग बदहवासी में हैं, और उनका रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस सिविल लाइन थाने की पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है। इस दर्दनाक हादसे ने लोगों में आक्रोश भर दिया है, और वे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe