Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

लखनऊ: लखनऊ में हुआ भीषण हादसा,3 मंजिला बिल्डिंग ढही।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा,सोशल मीडिया प्रभारी,उत्तर प्रदेश


लखनऊ में शनिवार शाम हादसा हो गया। तेज बारिश के बीच ट्रांसपोर्ट नगर में 3 मंजिला बिल्डिंग हरमिलाप अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के वक्त बिल्डिंग के बेसमेंट में काम चल रहा था। हादसे में अब तक 5 लोगों की की मौत हो चुकी है।

27 लोगों को मलबे से निकाल कर लोकबंधु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल जसप्रीत सहनी और देशराज को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी करीब 13 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। शाम करीब 7 बजे ड्रोन से भी मलबे में फंसे लोगों को सर्च किया गया।

वहीं, हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। सूचना मिलते ही एडवांस NDRF की एक टीम, SDRF की दो टीमें, फायर बिग्रेड और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गईं। सभी टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं।
उधर, घटना से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं। यह बिल्डिंग राकेश सिंघल की है। उन्होंने इसे किराए पर दिया था। बिल्डिंग में कई कंपनियों का गोदाम बना था। LDA अधिकारियों का कहना है, साल 2010 में बिल्डिंग का नक्शा पास कराया गया था। कुमकुम सिंघल के नाम से नक्शा पास है।
नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कहा- अभी फ्रंट पोर्शन को स्कैन किया गया है। NDRF फ्रंट पर वर्क कर रही है। ड्रोन से भी सर्च कर रहे हैं। पीछे काफी बड़ा एरिया है, जो अनटच्ड है। अलग-अलग एरिया से टीम अंदर जाएगी। 500 स्क्वायर मीटर का एरिया नुकसान हुआ है। 

सुमित ने बताया- मेरे पापा यहां काम करते हैं। वह घायल हैं और अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

  उन्नाव के रहने वाले मजदूर जो कि वहां काम कर रहे थे

हादसे की जानकारी मिलते ही शिवम अपने पिता को तलाशने पहुंचे। शिवम ने कहा- मेरे पापा यहां मजदूरी का काम करते हैं। पहले यहां लोडिंग-अनलोडिंग करते थे। उनके पास मोबाइल नहीं है। यही क्लियर करने आया हूं कि पापा यहां हैं या नहीं। 


लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। वहां वह घायलों से लगातार मिलकर हालचाल पूछ रहे हैं। 

 नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कहा

लखनऊ के नायब तहसीलदार गोवर्धन शुक्ला ने बताया, घटना में 5 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। 24 अभी घायल हैं। गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति को अपोलो अस्पताल रेफर किया गया था जिसकी ले जाते समय मृत्यु हो गई।

  चीन बनाकर अंदर जा रहे एनडीआरफ 

हादसे की जगह पर जहां ज्यादा लोगों के फंसे होने की संभावना है, वहां एनडीआरएफ अब चेन बनाकर अंदर जाने की तैयारी कर रही है। 

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक दिन पहले माल उतारने के दौरान बिल्डिंग से ट्रक टकरा गया था। उसके बाद शनिवार को भी माल उठाने के दौरान एक ट्रक से टक्कर हुई। इसकी वजह से यह हादसा हुआ है।

 सरोजिनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह एयरपोर्ट से ट्रांसपोर्ट नगर के लिए रवाना हुए

दिल्ली के ट्रक ड्राइवर राजेश पाल ने बताया, करीब 4.55 बजे बिल्डिंग में पहुंचा था। मैंने अपने ट्रक से फार्मास्यूटिकल का सामान उतारने के लिए बिल्डिंग में लगाया। सामान को दूसरी फ्लोर पर ले जाया जा रहा था। करीब 15 से 20 लोग ट्रक से सामान उतार रहे थे। अचानक से पूरी बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। कोई कुछ समझ नहीं पाया। समान उतार रहे कुछ लोगों ने भाग कर जान बचाई। कुछ लोगों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से निकल गया। जब बिल्डिंग गिरी तब मैंने भी भाग कर जान बचाई।

ADG LO 

यूपी पुलिस के ADG LO अमिताभ यश ने कहा- 28 लोगों को निकाला गया है। 4 लोगों की डेथ हुई है। घटना कैसे हुई, इसका पता लगाया जा रह है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर रही है। बिल्डिंग के मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 

पहले रेस्क्यू कर लोगों की जान बचाना है। रेस्क्यू पूरा होने के बाद मामले की जांच की जाएगी। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बिल्डिंग में दो तरफ पैसेज बनाए जा चुके हैं। अंदर अगर कोई संभावित है तो उसको हम निकालने का काम करें कर रहे हैं।

अंदर फंसे लोगों की अभी पूरी तरीके से जानकारी नहीं है। पूरी बिल्डिंग को सर्च किया जा रहा है। सभी विभागों का समन्वय कराकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने का काम हो रहा। बिल्डिंग के गिरने के पॉसिबल रीजन का पता रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ही चलेगा। सभी टेक्निकल इक्विपमेंट को सर्चिंग के लिए लगाया गया है।


कमिश्नर रोशन जैकब ने भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा, अभी तक 4 लोगों की मौत हो गई है। 

लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक 27 मरीज घायल अवस्था में लाए गए हैं। 3 की हालत गंभीर है।

बिल्डिंग में काम करने वाले युवक गुरमीत ने बताया, मलबे में 30-35 लोग फंसे हो सकते हैं। पहले भूकंप का झटका से लगा तो सभी लोग बाहर निकल गए। कुछ देर बाद सभी अंदर चले गए। अभी कितने लोग निकाले गए हैं, कुछ पता नहीं चला है। हमारे स्टाफ से 2 लोग बाहर निकले हैं।

लोकबंधु अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है। कुछ घायलों को गंभीर चोट आई है, तो कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। 

DM सूर्यपाल 

मौके पर पहुंचे डीएम सूर्य पाल गंगवार ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। 13 लोगों को अभी तक रेस्क्यू कर लोकबंधु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बिल्डिंग का कुछ हिस्सा वहां खड़े एक ट्रक पर गिर गया। बाद में ट्रक को क्रेन से हटाया गया। 

सरोजनी नगर SDM ने बताया, घटना में घायल 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमारत का नाम हरमिलाप बिल्डिंग है जो की 3 मंजिला है। बिल्डिंग में दवाओं का कारोबार होता था। NDRF, SDRF, पुलिस प्रशासन व राजस्व विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। 

8 एम्बुलेंस मौके पर हैं और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त एम्बुलेंस को अलर्ट पर रखा गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचा कर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe