Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कासगंज:संदिग्ध परिस्थितियों में 6 वर्षीय बच्ची के लगी गोली।

संवाददाता: जितेंद्र सिंह 

 

संदिग्ध परिस्थितियों में 6 वर्षीय बच्ची के लगी गोली,

 इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

कासगंज जनपद की कोतवाली सहावर क्षेत्र के गुड़गुड़ी गांव में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई, वहीं गोली लगने से मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज़ के लिए सहावर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जंहा से डॉक्टरों ने बच्ची की हालत को गंभीर देखते हुए इलाज़ के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जंहा घायल बच्ची का इलाज़ किया जा रहा है

आपको बतादे घटना जिले की कोतवाली सहावर क्षेत्र के गुड़ गुड़ी गांव की है। जंहा 6 वर्षीय बच्ची रिया गोली लगने से घायल हो गई। घायल बच्ची के पिता राजेन्द्र के मुताविक गांव का रहने वाला अजय कुमार गांव में अपने हाथ में तमंचा लहराता हुआ अपनी मोटरसाइकिल बहुत तेज स्पीड की चला रहा था। और जब गांव के लोगों ने उससे मोटरसाइकिल धीरे चलाने के लिए कहा था। इतनी बात पर अजय गाली गलौज देने लगा। और तभी अजय के हाथ से तमंचे से फायर हो गया। और गोली 6 वर्षीय रिया नाम की बच्ची के हाथ में गई गई। जिससे बच्ची घायल हो गई। जिसे इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। 

वहीं घटना पर जानकारी देते हुए सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया की आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe