Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हमीरपुर: हमीरपुर में चलती कार में पूरे परिवार को जान से मारने की कोशिश,बच्चे और पत्नी को फेंका नीचे,महिला की मौत।

संवाददाता: जीतू यादव,8115480042

 

हमीरपुर में चलती कार में पूरे परिवार को जान से मारने की कोशिश,बच्चे और पत्नी को फेंका नीचे,महिला की मौत।।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में चलती कार में पूरे परिवार को जान से मारने की कोशिश की गई। कार में सभी का गला घोंटा गया। पति किसी तरह इनके चंगुल से छूट गया,जबकि बच्चे और पत्नी कार में ही रह गए। जिन्हें आगे जाकर चलती कार से नीचे फेंक दिया गया।।

दो दिन पूर्व कानपुर से चित्रकूट दर्शन को निकले परिवार को चलती कार में पड़ोस में रहने वाले मुंह बोले चाचा ने जान से मारने की कोशिश की। चलती कार में सभी का गला घोंटा गया। पति किसी तरह इनके चंगुल से छूट गया, जबकि बच्चे और पत्नी कार में ही रह गए। जिन्हें आगे जाकर चलती कार से नीचे फेंक दिया गया। ढाई वर्षीय बच्ची कार में ही रह गई। इस घटना के बाद रविवार को सारा दिन पति अपनी पत्नी और बच्चों की तलाश करता रहा, मगर पुलिस को सूचना नहीं दी। देर रात थाना जरिया में पति ने पत्नी और बच्चों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तो महिला का शव गोहांड कस्बे में झाड़ियों में बरामद हो गया। जबकि दोनों बच्चे सही सलामत मिल गए हैं।।

कानपुर के थाना चौबेपुर के मदारीपुरवा निवासी 40 वर्षीय सूरज यादव कानपुर की जूता फैक्ट्री में काम करता है। सूरज गुजैनी बर्रा में किराए के मकान में रहता है। सूरज के अनुसार पड़ोस में रहने वाले त्रिभुवन उर्फ चाचा से उसका मेलजोल है। इन सभी लोगों ने चित्रकूट दर्शन की तैयारी की। इसके लिए अर्टिगा कार बुक की गई थी।

बाइट दीक्षा शर्मा,पुलिस अधीक्षक हमीरपुर


  बाइट सूरज यादव



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe