Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

लखनऊ: दरोगा से परेशान महिला ने योगी आवास के पास की आत्मदाह की कोशिश।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा,सोशल मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश

दरोगा से परेशान महिला ने योगी आवास के पास की आत्मदाह की कोशिश।

योगी आवास के पास महिला ने आत्मदाह की कोशिश की,

गोद से बच्चे को किनारे रखा; पेट्रोल डालकर आग लगा दी, शिकायत में लिखा-दरोगा रिश्वतखोर

लखनऊ में सीएम योगी के आवास के पास एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। उन्नाव से महिला जनता दरबार के लिए आई थी। बाहर आकर उसने गोद में लिए बच्चे को सड़क किनारे रखा। फिर बैग से पेट्रोल की बोतल निकाली। खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

आसपास के पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते, महिला बुरी तरह जलने लगी। पुलिसकर्मी महिला को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन आग इतनी तेज थी कि हिम्मत नहीं कर पाए। बमुश्किल पानी डालकर आग बुझाई। तब तक महिला काफी जल चुकी थी। आग बुझते ही महिला खुद को बचाने की गुहार लगाने लगी।

वह बार-बार अपने बच्चे की तरफ देख रही थी। पुलिस अपनी गाड़ी से महिला को सिविल अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे KGMU रेफर कर दिया। महिला की हालत बेहद गंभीर है। उसका नाम अंजली जाटव पत्नी देशराज है।

महिला के पास से एक एप्लिकेशन मिली है। इसमें उसने उन्नाव के दरोगा राजेश यादव का नाम लिखा है। कहा है कि वह रिश्वत लेकर ससुराल वालों पर एक्शन नहीं ले रहा।

   महिला काफी देर तक सड़क पर पड़ी तड़पती रही,लोगों ने उस पर पानी डालकर आग बुझाई 

2 दिन पहले भी जनता दरबार में आई थी

DCP मध्य रवीना त्यागी ने बताया- महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की। उसे भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद की वजह से उसने यह कदम उठाया। महिला उसी विवाद की शिकायत लखनऊ में दर्ज कराने आई थी।

    महिला ने अपने 2 साल के बच्चे को सड़क किनारे बैठा दिया था वह मां को चिल्लाते देख रोने लगा

महिला की तरफ से पुरवा थाने में एक मुकदमा भी दर्ज है। महिला उन्नाव के पुरवा थाना के गांव छत्ताखेड़ा की रहने वाली है। उसका पति दांतों का झोलाछाप डॉक्टर है। दोनों की 3 साल पहले शादी हुई थी। महिला 2 दिन पहले भी जनता दरबार आई थी। बताया जा रहा है कि तब उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।

    यह महिला की आत्मदाह करने से पहले की फोटो है वह अपने बच्चों को गोद में लिए थी थोड़ी देर बाद उसने आत्मदाह की कोशिश की।

शिकायत में उन्नाव थाने के दरोगा पर गंभीर आरोप

महिला के पास से लाल रंग का एक बैग मिला है। उसमें सीएम योगी के नाम लिखी हुई एक एप्लिकेशन मिली। इसमें लिखा- ससुराल वालों ने उससे जो पैसा और मंगल सूत्र लूटा है। पुलिस उसको वापस नहीं दिला रही है। पुरवा थाने का दरोगा राजेश यादव रिश्वतखोर है। वह पति को बचा रहा है। कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उपमुख्यमंत्री से भी शिकायत की थी। पुलिस ने झूठ बोल दिया कि देशराज नहीं मिला, जबकि दरोगा राजेश यादव ने उसे छिपाकर रखा है। महिला ने दावा किया कि उसने खुद पति को दरोगा के आवास पर देखा है।

   सीएम के नाम लिखा एप्लीकेशन महिला के बैक में मिला 
    यह फोटो उसे वक्त की है जब महिला ने आग लगाई आसपास के लोग पानी लेकर दौड़े और उस पर पानी डाला

महिला ने एप्लिकेशन में यह भी लिखा कि शासन के आदेश पर पुलिस मुझे लेने के लिए लखनऊ आई। रास्ते भर धमकाया गया कि समझौता कर लो नहीं तो तुम्हें भी किसी फर्जी मामले में फंसाकर जेल भेज देंगे। पुलिस ने चेतावनी दी थी कि अगर सीएम के यहां गई तो जान से मरवा देंगे।

    आत्मदाह की कोशिश के बाद महिला काफी देर तक सड़क पर तड़पती रही वह लोगों को मदद के लिए बुलाती रही।

उन्नाव SP बोले- महिला के पति और देवर को जेल भेजा

इस मसले पर उन्नाव SP सिद्धार्थ शंकर मीना ने बताया- दहेज की मांग को लेकर महिला को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। महिला की तहरीर पर 2 अगस्त को केस दर्ज किया गया। इसके बाद 5 अगस्त को उसके पति और देवर को जेल भेजा गया।

महिला ने दरोगा राजेश सिंह पर रिश्वत लेने के जो आरोप लगाए हैं। एसपी ने सीओ पुरवा को इसकी जांच दी है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ में आत्मदाह की कोशिश के बाद महिला के ससुराल में देवरानी ओर पति ताला लगाकर चली गई है।

सपा कार्यालय की तरफ से आई थी महिला, CCTV जांच रही पुलिस

पुलिस साजिश के एंगल से अभी पूरी तरह इनकार नहीं कर रही है। एक इंस्पेक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि महिला ऑटो से सपा कार्यालय के बाहर उतरी थी। वहां उसने एक होटल पर चाय पी। इसके बाद सीएम आवास की तरफ आई। पुलिस वहां लगे CCTV की जांच कर रही है।


पुलिस यह देख रही है कि क्या महिला के साथ कोई और भी आया था या किसी ने महिला को आत्मदाह के लिए उकसाया। यह भी कहा जा रहा है कि महिला जनसुनवाई में शामिल नहीं हुई थी। वह सीएम आवास तक नहीं पहुंची थी।

प्रत्यक्षदर्शी विजेंद्र कुमार ने बताया- महिला सीएम से मिलने गई थी, लेकिन उसे लौटा दिया गया। इसके बाद उसने आग लगा ली। 1 घंटे तड़पती रही, एम्बुलेंस तक नहीं आई। बाद में पुलिस वाले आए और अपनी जीप में उसे लेकर गए।

अब महिला की उन्नाव थाने में दी गई FIR पढ़िए..

महिला ने 2 अगस्त को पूरवा कोतवाली में FIR दर्ज करवाई। इसमें कहा- 30 जुलाई की शाम 4 बजे मैं बच्चे के साथ मायके से ससुराल पहुंची। मुझे देखकर सास रामकुमारी, देवरानी शालिनी, भांजा निर्मल ने गलियां दी।

मुझे घर में घुसने नहीं दिया। विरोध करने पर बुरी तरह से लाठी-डंडों से पीटा। देवरानी ने बैग छीन लिया। उसमें 4 हजार रुपए थे। सास ने मंगलसूत्र छीन लिया। भांजे ने मोबाइल ले लिया।

धमकी देते हुए कहा- अपने घरवालों से 1 लाख रुपए और मोटरसाइकिल लेकर आओ, नहीं तो जान से मार देंगे। 30 जुलाई से अधिकारियों के चक्कर लगा रही हूं, लेकिन FIR दर्ज नहीं हुई। इसलिए रिपोर्ट दर्ज करने की कृपा करें।

   महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया हालत गंभीर है 

महिला से मिलने अस्पताल जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल

सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा-सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी एक प्रतिनिधिमंडल आत्मदाह का प्रयास करने वाली पीड़िता से मिलने केजीएमसी अस्पताल जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में जूही सिंह, डॉ. सरोज यादव, रीबू श्रीवास्तव, पूजा शुक्ला, नाहिद लारी खान शामिल हैं।

अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को सुनना चाहिए.

हर समय रुपयों के पीछे नहीं भागना चाहिए.

फिर वही बात सामने आ जाती है कि मरता क्या न करता.

महिला ने सही किया या गलत किया.

दरोगा ने सही किया या गलत किया 

कमेंट में बताएं. 🙏🙏

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe