Type Here to Get Search Results !
BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: प्रधान ही गांव में पक्का आरसीसी खरंजा नहीं होने दे रहे हैं।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

 मनोज कुमार जसवंतनगर

जसवंतनगर/इटावा। प्रधान ही गांव में पक्का आरसीसी खरंजा नहीं होने दे रहे हैं। गांव में जल भराव की समस्या बनी हुई है।

       ग्राम पंचायत मल्हूपुर के अंतर्गत पीपरीपुरा गांव की दर्जन भर से अधिक महिलाएं कुछ पुरुषों के साथ इस बात को लेकर तहसील मुख्यालय पहुंचीं और एसडीएम को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि बरसात होने को कारण उनके गांव में उक्त मार्ग पर पानी भर गया है। जिसमें कई वृद्ध महिलाएं व स्कूल जाने वाले बच्चे चोटिल हो रहे हैं। उक्त मार्ग के बीच में एक विद्युत पोल भी लगा है जिसे हटाया जाना न्याय संगत होगा।


महिलाओं का आरोप था कि प्रधान द्वारा उक्त आरसीसी खरंजा नहीं बनने दिया जा रहा है। उन्होंने एसडीएम कुमार सत्यम जीत से आरसीसी बनवाए जाने व विद्युत पोल हटाये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को आदेशित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में शान्ती देवी, सरोज, ममता देवी, सावन श्री, बिनीता देवी, स्नेहलता देवी, शशि देवी, कुसुम देवी, उर्मिला देवी आदि प्रमुख रूप से शामिल थीं।

         इस संबंध में प्रधान जितेंद्र कुमार का कहना था कि वहां सीसी खरंजा बनवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूर्ण हो चुकी है लेकिन एक ही परिवार के कुछ लोगों में आपसी विवाद के कारण काम नहीं हो पा रहा है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe