Type Here to Get Search Results !
BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली

 

जसवंतनगर: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने नेतृत्व निकाली यात्रा का मार्ग में कई जगहों पर पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। भारत माता के जयकारे गूंजते रहे।

सोमवार को नगर के बस स्टैंड चौराहे से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जिलाध्यक्ष ने किया। देशभक्ति के गीतों के साथ कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे लगाए। सदर बाजार से रेलवे रोड होते हुए यात्रा रेलमंडी में पहुंचकर संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने घर-घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। वीर शहीदों की प्रतिमाओं को पूरे देश व प्रदेश में माल्यार्पण सम्मान दिया जाएगा।
डा. राजबहादुर सिंह यादव कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने शहीदों को सम्मान दिया है। देश की सीमाओं पर रक्षा करने वाले और आजादी के आंदोलन में शहादत देने वालों शहीदों के परिवारों के साथ भाजपा सरकार हर समय साथ खड़ी है। इनके परिवारों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

इस दौरान शिव किशोर, अजय बिंदू यादव बिंदु , डा.राजबहादुर सिंह यादव, राजेंद्र सिंह चौहान, श्रेयष मिश्रा, अनुरुद्ध मोनू दुबे , मोहम्मद हासिम, दीपक धाकरे, सुरेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, सुदीप प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।


Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe