Type Here to Get Search Results !
BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: माधव सेवा संस्थान सिसहाट बनेगा शिव भक्तों का आस्था का केंद्र।

   डॉ धर्मेंद्र 


माधव श्री जी सेवा संस्थान सिसहाट धाम जसवंत नगर भविष्य में बनेगा शिव भक्तों का प्रमुख आस्था केंद्र।

हिंदू संस्कृति के प्रमुख आराध्य देव भगवान शिव हैं, सावन के सोमवार को शिव का जलाभिषेक तथा दर्शन से पुण्य फल प्राप्त होता है- पूज्य देवी गुंजन किशोरी

जसवंत नगर  भारतीय संस्कृति के आस्था केंद्र में भगवान शिव प्रमुख आराध्य हैं। जिनके शिवालय हर नगर तथा गांव में स्थित हैं। बटेश्वर से भरेह तक हजारों शिवालय सावन माह के सोमवार तथा महाशिवरात्रि और अन्य त्योहारों पर गुलजार होते हैं । साथ ही लाखों की संख्या में भक्ति शिव दर्शन व जलाभिषेक कर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं। 

 इसी क्रम में माधव श्री जी सेवा संस्थान सिसहाट धाम में स्थित शिवलिंग पर सावन के चौथे सोमवार को सैकड़ो श्रद्धालुओं ने कावड़ तथा डाक कावड़ लाकर हर हर महादेव के गगन भेदी नारों से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। अंकुश यादव किसराव सिरसागंज एवम् पूर्व नगर अध्यक्ष समाज वादी पार्टी सुनील यादव ने गंगा घाट से कावड़ लाकर सिसहाट धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ प्राप्त किया ।

इसी क्रम में संतोष यादव ,हरिओम यादव आदि शिव भक्तों की टीम ने 68वीं डाक कावड़ लाकर जलाभिषेक किया। सैकड़ो कांवड़ियों की व्यवस्था में संस्थान के संरक्षक पूर्व प्राचार्य एवं पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ रामयश सिंह यादव तथा प्रमुख सेवा संरक्षक श्री भारत सिंह यादव ने उपस्थित कांवड़ियों व शिव भक्तों का स्वागत सत्कार किया तथा शनि माधव द्वारा संस्थान में उपस्थित समस्त से भक्तों को जलपान एवम् भोजन कराया गया। 

 माधव श्रीजी सेवा संस्थान की अध्यक्ष पूजा देवी गुंजन किशोरी ने सभी से भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा ,कि भविष्य में समस्त शिव भक्तों को संस्थान में। ठहरने तथा अन्य सुविधाओं को वरीयता के आधार पर उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe