Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

इटावा/जसवंतनगर: वाहनों की टक्कर से मरते गोवंश और आदमी।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

मनोज कुमार जसवंतनगर


नगर पालिका जसवंतनगर नई आबादी रेलमंडी नहर का पुल के पास आज रात अज्ञात ट्रक ने एक गाय के बच्चे को टक्कर मार दी जिसके कारण उसके तीन पैर बिल्कुल फ्रैक्चर हो गए और टूट कर अलग हो गए. स्थानीय निवासियों का कहना है यहां पर अंधेरा होने के कारण हर दिन कोई न कोई घटना होती ही रहती है.घटना के कारण गायों के बच्चों की जान जाती है


घनी आबादी होने के कारण गौबंश आसपास से यहां आकर बैठ जाते हैं यहां के निवासियों ने यह भी कहा है कि नगर पालिका के द्वारा अगर यहां पर लाइट की संचित व्यवस्था की जाए तो एक्सीडेंट होना बंद हो जाएंगे दूर से आने वाले वाहनों को दिख जाएगा की मवेशी बैठी हुई है लोगों ने यह तक कहा है इस बारे में अध्यक्ष से कई बार शिकायत भी की लेकिन आज तक नहर के पुल से लेकर नारायणी स्कूल तक लाइट की समुचित व्यवस्था नहीं की गई इसी हीला हवाली के कारण आज तक कई गायों की और दुपहिया वाहन चालकों की जानें जा चुकी है

आज जानवरों का सचल इलाज करने वाली गाड़ी के द्वारा एक बच्चे का रेस्क्यू किया गया. जिस पर चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इसके बचने की कम ही संभावना है क्योंकि इस गाय की बछिया के तीनों पैरों में जोरदार टक्कर के कारण पैर टूटकर अलग हो गए हैं इस कारण इनका जुड़ना अब संभव नहीं है।

सरकारी दावों में तो सड़कें गौवंशों से तो मुक्त है. पर हकीकत में जितनी मौतें इन आवारा जानवरों के कारण हो रही है उतनी मौतें तो देश की रक्षा करने में भी नहीं हो रही है. साथ ही साथ जानवर भी घायल हो रहे है या मर रहे है.

हाँ ये बिल्कुल सत्य है ज़ब कोई वीआईपी दौरा होता है तब जरूर सड़कें कुछ देर के लिए आवारा जानवरों से मुक्त जरूर हो जाती है.यध्यपि सरकार नें ऐसी मोतों को दैवीय आपदा माना है और मृतक के परिवारी जनों को चार लाख मुआवजा देने का वायदा किया हुआ है. पर कोई भी अपने प्रियजनों को खोना नहीं चाहता है 

सरकार को बहुत जल्दी इस जादुई आंकड़े से वाहर निकलना ही होगा.

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe