Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

फर्रुखाबाद:मंडलायुक्त के तहसील दिवस में 140 में 5 को मिला न्याय।

 संवाददाता: रेहान खान तनवीर 

9452755077


मंडलायुक्त के तहसील दिवस में 140 में 5 को मिला न्याय

 फर्रुखाबाद 6जुलाई।शनिवार को सदर तहसील में आयोजित किये गये सम्पूर्ण समाधान दिवस में पंहुचे मंडलायुक्त अमित शर्मा नें फरियादियों की समस्याओं को सुना और उन पर कार्यवाही के निर्देश दिये|

सदर तहसील में शनिवार को मंडल आयुक्त कानपुर अमित गुप्ता की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हो रहा था। उसी दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत मंडल उपाध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आ पहुंचे। मंडला आयुक्त से मिलने के लिए सभागार में दर्जनों कार्यकर्ता घुसने लगे मंडला आयुक्त से मिलने को लेकर किसान यूनियन नेताओं की पुलिस कर्मियों से झड़प, दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे किसान नेता

सीओ के समझाने पर पांच कार्यकर्ता अंदर जाने के लिए तैयार हुए l उनके सामने 140 शिकायतें मिली जिसमे से कुल 5 को न्याय मिला|


संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 64, विकास विभाग की 09, पुलिस विभाग की 26, विधुत विभाग की 06, चकबंदी विभाग की 03 व अन्य विभागों की 27 कुल 140 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। मंडलायुक्त के सामने राजस्व विभाग की सर्वाधिक शिकायतें आयी|

मंडलायुक्त ने शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित अधिकारियो को दिये गए।

मंडलायुक्त द्वारा तहसील परिसर में पौधरोपण किया गया व उपस्थित किसानों एवं अन्य लोगो को पौधों का वितरण भी किया गया

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह , अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद प्रजापति, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर रहे


Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe