Type Here to Get Search Results !
BREAKING

रामगढ़:माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ के तत्वाधान में 21 जून को व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में नशा मुक्ति अभियान पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 संवाददाता:नेशनल हैंड अधिवक्ता राजेश कुमार


माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ के तत्वाधान में 21 जून को व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में नशा मुक्ति अभियान पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामगढ़ श्री आलोक कुमार दुबे के मार्गदर्शन में व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में "नशे को ना, जिंदगी को हां" शपथ दिलाया गया।


इस आयोजन का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवन के लिए प्रतिबद्धता प्रकट करना है। प्रधान न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे ने उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारियों एवं व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें और अपने जीवन को सकारात्मक और स्वस्थ दिशा में अग्रसर करेंगे। सभी ने मिलकर नशे के खिलाफ इस मुहिम में शामिल होने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe