Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

इटावा/जसवंतनगर:जसवंतनर में पुलिस पिंक बूथ का हुआ शुभारम्भ. महिलाओं को मिलेगी सुरक्षा।

संवाददाता:एम.एस वर्मा (6397329270)

                मनोज कुमार (7409103606)



जसवंतनगर: महिला व युवतियों और कॉलेज की छात्राओं के साथ छेड़खानी आदि घटनाओं को रोकने के लिए नगर में बस स्टैंड चौराहे के पास महिला सहायता केंद्र (पिंक बूथ) की स्थापना की गई है।

 एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय महिला दिवस व शिवरात्रि के मौके पर बूथ का फीता काटकर शुभारंभ किया। केंद्र में हर समय महिला पुलिस की तैनाती रहेगी। क्षेत्र में कन्या इंटर व डिग्री कॉलेज आदि है। साथ ही मुख्य बाजार होने के कारण महिलाओं का यहां आना-जाना लगा रहता है। महिलाओं को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए मिशन शक्ति और सुरक्षा आपकी संकल्प हमारा तहत महिला सहायता केंद्र की स्थापना की गई। चार कुर्सियाें वाले केंद्र में एक महिला दरोगा समेत महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है, जहां पर मातृ शक्ति अपनी बात को बेहिचक जाकर कह सकती हैं और इस पिक बूथ के माध्यम से महिलाएं निःसंकोच अपनी बातों को महिला पुलिसकर्मियों के समक्ष रख सकेंगी।


शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी व एसडीएम दीपशिखा समेत सीओ विवेक जावला की मौजूदगी में फीता काटकर उद्घाटन किया।

हालांकि शुभारंभ होने के बाद एसएसपी की धर्म पत्नी नीलम राय भी कार्यक्रम में शामिल हुई थी।


एसएसपी ने कहा है कि राष्ट्रीय महिला दिवस पर यह केंद्र महिलाओं को तोहफे के रूप में समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पिंक बूथ के माध्यम से कामकाजी महिलाओं, स्कूल जाती बच्चियों, बाजार जाने वाली महिलाओं को सुरक्षा कवच के रूप में आश्रय देने के रूप में पिंक बूथ कारगर साबित होगा। महिलाओं और लड़कियों से जुड़ी कार्य योजना इस पिंक बूथ से संचालित की जाएगी। यहां हर महिला और लड़की की सभी तरह की समस्याओं को सुना जाएगा और उसका तत्काल निस्तारण भी किया जाएगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं और लड़कियों को इसका लाभ मिल सके।


महिलाओं से संबंधित जागरूकता और उनके अधिकार को लेकर इस पिंक बूथ के माध्यम से आगे बढ़ने का काम भी क्रियान्वित किया जाएगा।

थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि महिलाओं को उनकी सुरक्षा और अधिकार के लिए पिंक बूथ की सौगात दी गई है।


 यह पिंक बूथ महिलाओं और लड़कियों के लिए सुरक्षा कवच के रूप में काम करेगा। डीएम अवनीश राय व एसएसपी संजय कुमार वर्मा समेत एडीएम के निर्देश से पिंक बूथ बनाया गया है। पिंक बूथ के जरिए महिलाओं और छात्राओं की सहायता हेतु उनकी सुरक्षा एवं महिला अपराधों मे त्वरित कार्रवाई के लिये पुलिस पिंक बूथ की शुरुआत की गयी है। यह नवनिर्मित बूथ पर हाईटेक वाईफाई कैमरे व एलाउंस सिस्टम भी स्थापित किए जाएंगे। इस अवसर पर क्षेत्र की काफी संख्या में महिलाओं व किशोरियों के साथ समाजसेवी व गड़मान्य लोग मौजूद रहे।

 बाईट एसपी संजय कुमार वर्मा इटावा

  SHO जसवंतनगर 

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe