Type Here to Get Search Results !
BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: राशन की दुकानो के लिए किया गयाइलेक्ट्रॉनिक कांटे के संचालन का प्रशिक्षण।

संवाददाता:एम.एस वर्मा (6397329270)

                मनोज कुमार (7409103606)


जसवंतनगर: शनिवार को मॉडल तहसील सभागार में ब्लाक के आपूर्ति निरीक्षक विवेक कुमार के नेतृत्व में ईपीओएस मशीन व इलेक्ट्रॉनिक कांटे के संचालन का प्रशिक्षण संपन्न कराया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर आकाश कुमार, सतीश शाक्य ने बताया कि ब्लॉक में इलेक्ट्रॉनिक ईपीओएस व कांटा मशीनों को जल्द ही वितरित कराना है।


ईपास मशीन से कांटा डिवाइस से जुड़ा होगा। आपूर्ति निरीक्षक विवेक कुमार ने बताया की उदाहरण में जैसे किसी कार्ड धारक की चार यूनिट हैं तो तराजू पर जब बीस किलोग्राम खाद्यान्न चढ़ाया जायेगा तभी मशीन से खाद्यान्न खारिज दिखेगा और कार्ड धारक को रसीद भी तत्काल दी जायेगी। वहीं उन्होंने बताया है कि सभी डीलरो को शासन के मंशानुरूप कार्य करना है। वहीं लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही तय की जायेगी। मॉडल तहसील सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीलर शिव प्रकाश, राजेश यादव, तेज प्रकाश, दिनेश यादव, प्रमोद यादव, अनीता मिश्रा, मुन्ना लाल, राजीव गुप्ता, अनुज गुप्ता, सतेंद्र जैन आदि कोटेदारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe