Type Here to Get Search Results !
BREAKING

इटावा/जसवंतनगर:जाम के झाम से कैसे मिल सकतीहै मुक्ति.

 संवाददाता: मनोज कुमार(6397329270)


सामजिक चिंतक एवं प्रोफेसर डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ने जसवंतनगर में रोज रोज लगने बाले जाम के झाम से कैसे मुक्ति पाई जा सकती है. इस पऱ अपने विचार/संदेश द्वारा, प्रशासनिक उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुये सुझाव प्रस्तुत किये, जिस पऱ गंभीरता से अमल किया जाना ही होगा तभी विकराल हो चुकी जाम की समस्या पऱ काबू पाया जा सकता है. जसवंतनगर की प्रमुख सड़कों व चौराहों पर आए दिन जाम की समस्या ने जो विकराल रूप धारण कर लिया है उससे जनजीवन/ छात्र- छात्राएं घंटों जाम में फंसे रहने के लिए विवश हैं। अतः जाम निस्तारण हेतु डॉक्टर साहब ने जो सुझाब दिये है. वो निम्न है.

(1) दुकानदारों/ व्यापारियों द्वारा सड़कों की सीमा को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना जनहित/नगर हित में आवश्यक है।

(2) स्कूल वाहनों को प्रबंधकों के साथ बैठक कर एक तरफ से ही नगर में प्रवेश की इजाजत प्रदान की जाए।

(3) सुबह 7:00 बजे से सायं 7: 00 बजे तक नगर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया जाय।

(4) ऑटो रिक्शा / बैटरी रिक्शा के लिए नगर पालिका संग बैठक कर स्थाई /अस्थाई स्टैंड निर्धारित किया जाए।

(5) हथठेलों तथा मझोले फड़ व्यापारियों को मुख्य सड़क के बाद स्थान निर्धारित किए जाएं।

(6) दुकानों के सामने दो पहिया/ चार पहिया वाहनों को घंटों खड़ा रखने को प्रतिबंधित किया जाए।

*श्रीमान जी* उपरोक्त संदर्भ में पिंक पुलिस बूथ की तर्ज पर यातायात पुलिस बूथ का निर्माण भी नगर हित /जनहित में अनिवार्य है ताकि नगर एवम् सड़कों तथा मुख्य चौराहों पर यातायात नियमों का पालन कराते हुए नगर को जाम मुक्त बनाया जा सके।

आभार सहित।

             रिपोर्ट :    डॉ धर्मेंद कुमार


Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe