Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

WCEO ने डॉ. रंजना सोनी को मानद डॉक्टरेट से किया सम्मानित

 WCEO ने डॉ. रंजना सोनी को मानद डॉक्टरेट से किया सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS 

डॉ. रंजना सोनी को प्रतिष्ठित Honorary Doctorate Award से सम्मानित WCEO द्वारा प्रसिद्ध अभिनेता निर्भय वाधवा के करकमलों से प्रदान किया गया। डॉ. रंजना सोनी वर्तमान में बीकन इंग्लिश स्कूल, कुसमुंडा में वरिष्ठ अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। लगभग 25 वर्षों के अध्यापन अनुभव के साथ डॉ. रंजना सोनी ने अंग्रेज़ी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने "Speak English Today: A Step by Step Guide from Basic to Fluent" नामक पुस्तक लिखी, जिसे अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर पाठकों का भरपूर प्रेम मिला और यह बेस्टसेलर रही। इसी पुस्तक का चयन प्रतिष्ठित Golden Wings Book Award के लिए किया गया। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर के हाथों सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर उनके विद्यालय ने भी उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। डॉ. रंजना सोनी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यमों से अंग्रेज़ी भाषा और ग्रामर का प्रशिक्षण प्रदान कर रही हैं। अब तक वे हजारों विद्यार्थियों को प्रशिक्षित कर चुकी हैं। उनका अपना यूट्यूब चैनल, मोबाइल ऐप, तथा फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हजारों फॉलोअर्स हैं, जहाँ वे नियमित रूप से विद्यार्थियों के लिए उपयोगी शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराती हैं। डॉ. रंजना सोनी की यह उपलब्धि उनके समर्पण, कठिन परिश्रम, उत्कृष्ट शिक्षण कौशल और शिक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe