गुरुग्राम में 'केप ऑफ कॉन्फिडेंस' ने महिलाओं के आत्मविश्वास को दिया नया मंच
ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS
गुरुग्राम। पार्क इन बाय रेडिसन, सेक्टर-15, गुरुग्राम में आयोजित " एक्स्ट्रावेगेंस इवेंट्स की संस्थापक कविता सेंटू द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियों, आत्मविश्वास से भरपूर रैंप वॉक और अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में मिस अनीता और मिसेज सोनिया रावत विजेता घोषित हुईं, जबकि आलिया सिद्दीकी ने प्रथम रनर-अप तथा मोनालिशा बसु ने द्वितीय रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रतिष्ठित जज बिपाशा एक्सोम, चारु शर्मा और प्रतिभा ग्रेवाल ने किया, जबकि सीमा सोनी, अंजलि शर्मा और मीनल सिंह ने ज्यूरी सदस्य के रूप में निष्पक्ष एवं प्रेरणादायक निर्णय प्रक्रिया को सफल बनाया। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए शनाया सक्सेना, विपिन कुट्टील और अभिज्ञान निगम सम्मानित अतिथि (Guests of Honour) के रूप में उपस्थित रहे। फैशन शो में डिजाइनर सोनिया जैन, पिंकी तथा शुभ रस्मे बाय शिवानी भारद्वाज के आकर्षक कलेक्शन प्रस्तुत किए गए,कार्यक्रम की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए आयोजक कविता सेंटू ने कहा, "केप ऑफ कॉन्फिडेंस केवल ताज और खिताब जीतने का मंच नहीं है, हमारा उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उद्यमिता को बढ़ावा देना और यह संदेश देना है कार्यक्रम को मालाबार गोल्ड & डायमंण्ड्स ज्वेलरी , सुनीतकाला पर्ल ज्वेलरी , हैर्ब्स हबिट स्किन केयर और B2Byogi का सहयोग प्राप्त हुआ