टॉप इंडिया फैशन वीक और जैकर प्रोडक्शन के ब्रांड शूट में मॉडल्स ने बिखेरा जलवा
ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS
नई दिल्ली। फैशन, ग्लैमर और क्रिएटिविटी के शानदार संगम के रूप में टॉप इंडिया फैशन वीक और जैकर प्रोडक्शन द्वारा JK प्लाजा, ओल्ड पालम रोड, ककरोला, नई दिल्ली में एक भव्य ब्रांड शूट का आयोजन किया गया। इस शूट में कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स के लिए मॉडल्स ने अपनी प्रतिभा और शानदार लुक्स का प्रदर्शन किया। टॉप इंडिया फैशन वीक और जैकर प्रोडक्शन के फाउंडर एवं प्रोड्यूसर, सिंगर और राइटर जीत जैकर लगातार फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नए अवसर प्रदान कर रहे हैं। हाल ही में आयोजित उनके शो के बाद कई मॉडल्स को ब्रांड शूट और नए प्रोजेक्ट्स के अवसर मिल रहे हैं। इस ब्रांड शूट में ENO, Fastrack, Sunglasses Brand और Bath N Joy जैसे ब्रांड्स शामिल रहे। बॉयज मॉडल्स में सागर, नीरज, रोहित, ईशान, अंकित, विवेक, एल्विश सहित कई मॉडल्स ने हिस्सा लिया, वहीं गर्ल्स मॉडल्स राखी, सौम्या, कुसुम, सोनिया, पायल और आरती ने अपनी खूबसूरत अदाओं से आकर्षण बढ़ाया। मोनिका मेकओवर टीम ने मॉडल्स को शानदार मेकअप और स्टाइलिंग दी। Bath N Joy के ओनर माज़ असदी भी मौजूद रहे। जैकर प्रोडक्शन जल्द ही मूवी, वेब सीरीज और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स पर काम करने की तैयारी में है। यह आयोजन नए टैलेंट को मंच देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। आगामी सॉन्ग FMD Music चैनल पर लगभग 10-12 जुलाई के आसपास रिलीज होने जा रहा है। वहीं G मीत जी का सॉन्ग "हीर" पहले ही रिलीज हो चुका है और आने वाले समय में जैकर प्रोडक्शन के साथ कई बड़े म्यूजिक प्रोजेक्ट्स देखने को मिलेंगे।