लोकेशन देवरिया उतर प्रदेश
रिपोर्ट-राकेश त्रिपाठी
सावन से पहले DM-SP का बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक और निरीक्षण
शनिवार को थाना समाधान दिवस में शामिल होने से पहले DM मधुसूदन हुल्गी और SP अभिजीत शंकर बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर जनपद की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।सावन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दोनों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। प्रवेश-निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को बारीकी से देखा। महंत से भीड़ प्रबंधन को लेकर जानकारी ली।
डीएम ने कहा सावन में श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं। पेयजल, साफ-सफाई और प्रकाश पर विशेष ध्यान दें।`
sp अभिजीत आर. शंकर ने थाना रुद्रपुर को निर्देश दिए हैं कि पर्याप्त पुलिस बल तैनात करें। यातायात सुचारु रहे और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर लागू करें।`
