Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हरदोई: पति की मौत के बाद पांच मासूम बच्चों के साथ भूख से दर दर भटक रही विधवा ने लगाई मदद की गुहार

 पति की मौत के बाद पांच मासूम बच्चों के साथ भूख से दर दर भटक रही विधवा ने लगाई मदद की गुहार।



ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई यूपी 

हरदोई। हरियावां विकासखंड क्षेत्र की एक विधवा महिला ने पति की मौत के बाद परिवार पर आए संकट को लेकर जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है। 

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पिपरी-नेवादा निवासी पूनम सिंह ने प्रार्थना पत्र में बताया कि तीन माह पहले बीमारी से पति सुधीर कुमार सिंह का निधन हो गया। तब से चार बेटियों और एक सात वर्षीय बेटे का पालन-पोषण करना उनके लिए बेहद कठिन हो गया है।


महिला का कहना है कि परिवार के पास न रहने के लिए पक्का घर है, न पर्याप्त राशन घर पर नहीं है। कई बार बच्चों को दिन में सिर्फ एक समय का भोजन ही नसीब हो पाता है। राशन कार्ड में बच्चों के नाम दर्ज नहीं हैं और दो बच्चों के आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र भी नहीं बन पाए हैं, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।

पूनम सिंह ने जिलाधिकारी से राशन कार्ड, एक आवास, विधवा पेंशन, बच्चों के आधार व राशन कार्ड बनवाने तथा परिवार की जांच कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। 

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते मदद नहीं मिली तो परिवार के सामने और भी बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। पति के न रहने से परिवार का पूरा बोझ झेलने में महिला असमर्थ है देखना यह है कि सरकारी हमला किस तरह से इस गरीब महिला की मदद करने में अग्रसरित होता है या नहीं

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe