लखनऊ-
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
लखनऊ पुलिस ने ऑपरेशन CY-VAJRA के तहत अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का किया खुलासा।
मड़ियांव पुलिस और सर्विलांस टीम ने 9 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार।आरोपी म्यूल अकाउंट के जरिए ठगी की रकम को USDT (क्रिप्टो) में बदलकर विदेश भेजते थे।
मोहम्मद शाहरुख, महफूज खान, मोहम्मद बसर, मोहम्मद रुबान गिरफ्तार।साबिर, सिकंदर, फरहान तुफैल को अरेस्ट कर माल किया पुलिस ने बरामद।
भोले-भाले लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर करते थे इस्तेमाल।
आरोपियों के पास से 50 ATM कार्ड, 3 चेकबुक, 2 पासबुक, 3 मोबाइल, 1 टैबलेट बरामद।
पुलिस ने ₹53,100 नकद और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी किए बरामद।गिरोह हर ट्रांजैक्शन पर कमीशन लेकर अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क को पहुंचाता था रकम।
BNS व IT Act की धाराओं में मुकदमा दर्ज, मास्टरमाइंड समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी।।
