Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बारडोली गुजरात: नर्मदा जिला के झगड़िया फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की बड़ी लापरवाही सामने आई:पिंजरे में कैद तेंदुआ निकलकर भागा

 TTN 24न्यूज 

ब्युरोचीफ़ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात 


नर्मदा जिला के झगड़िया फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की बड़ी लापरवाही सामने आई:पिंजरे में कैद तेंदुआ निकलकर भागा।

स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पिंजरे से भागे तेंदुए ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ऑफिस के बगल वाली एक सोसाइटी में काम करने वाली दो महिलाओं पर हमला कर दिया, जिन्हें इलाज के लिए भरूच सिविल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया।


झगड़िया तालुका के उमल्ला इलाके से सुबह-सुबह एक तेंदुए को रेस्क्यू करके झगड़िया फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ऑफिस लाया गया। तेंदुए को पिंजरे में रखा गया था, लेकिन फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के जिम्मेवार अफसरकी बड़ी लापरवाही की वजह से वह पिंजरे से भागा। 


तेंदुआ भागते हुए ऑफिस के बगल मे आयी रेजिडेंशियल सोसाइटी में घुस गया। जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल के साथ अफरा तफरी का माहौल देखने मिला। इसी बीच, एक तेंदुएने दो श्रमिक महिलाओं पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

घायल महिलाओं को पहले इलाज के लिए झगड़िया के सरकारी हॉस्पिटल मे भर्ती किया गया। फिर उन्हें आगे के इलाज के लिए भरूच सिविल हॉस्पिटलमे दोनों श्रमिक महिलाओं को रेफर किया गया। जहां प्राइमरी इलाज के बाद दोनों महिलाओं को छुट्टी दे दी गई। 

तेंदुए के भागने के बाद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट मौके पर पहुंचा। तेंदुए को पकड़ने के लिए झगड़िया फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीमों ने ऑफिस, सोसायटी और आस-पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया है। लेकिन सवाल ये होता है कि जिम्मेवार अफसरकी इतनी बड़ी लापरवाह के लिए उनके सामने सख्त कार्रवाई रेंज के जिला अफसर करेगा या फ़िर घटना एक घटना ही बनकर रह जाएगी?।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe