Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हरदोई: रघुनाथ मैरिज लांन में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना डी, बी, टी , कार्ड वितरण शुभारंभ हुआ

 रघुनाथ मैरिज लांन में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना डी, बी, टी , कार्ड वितरण शुभारंभ हुआ।


ब्यूरो रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई यूपी 

बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथ मैरिज लॉन में उत्तर प्रदेश सरकार की "मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना" एवं डी०बी०टी० कार्ड वितरण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा वाराणसी से 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों का स्वास्थ्य सुरक्षित होगा, तभी वे पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ भावी पीढ़ी के निर्माण का दायित्व निभा सकेंगे।

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं पात्र कार्मिकों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। साथ ही कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को कैशलेश चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।

यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा, शिक्षक कल्याण एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर ऋषि चौरसिया उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सलाहकार बोर्ड के सदस्य , नन्हे राम उप जिलाधिकारी यशवंत सिंह तहसीलदार ,मुकेश चौधरी नायब तहसीलदार , राजेश राम खंड शिक्षा अधिकारी, मल्लावां , संतोष कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी, माधौगंज, पवन कुमार खण्ड विकास अधिकारी, मल्लावां, सर्वेश कुमार खण्ड विकास अधिकारी, माधौगंज , नीरज शर्मा , खण्ड विकास अधिकारी, बिलग्राम, सहित समस्त शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe