इटावा: सहकारिता सप्ताह के तहत अजनौरा में आय वृद्धि कार्यक्रम आयोजित, तीन महिलाओं को मिली निःशुल्क सिलाई मशीन
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS
जसवंत नगर/इटावा: दिनांक 5 जुलाई 2026 को कृभको इटावा द्वारा सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत अंगीकृत ग्राम अजनौरा में आय वृद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम की तीन गरीब एवं असहाय महिलाओं को कृभको की ओर से निःशुल्क सिलाई मशीनें वितरित की गईं, ताकि उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा सके।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नवीन कुमार गुप्ता (अपर जिला सहायक अधिकारी, सहकारिता, इटावा) रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्री मनोज कुमार तथा कृभको इटावा के क्षेत्र प्रतिनिधि श्री राजीव कुमार सहित ग्राम अजनौरा के लगभग 80 किसानों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में किसानों को संतुलित एवं वैज्ञानिक उर्वरक उपयोग, PM-PRANAM योजना, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मिट्टी परीक्षण, पर्यावरण संरक्षण, टिकाऊ कृषि तथा किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही अत्यधिक यूरिया के दुष्प्रभाव, जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट, ग्रीन मैन्योर, कृभको कम्पोस्ट एवं FOM खाद के महत्व पर चर्चा की गई।
किसानों को कृभको के विभिन्न उत्पादों जैसे सिवारिका, जिंक, जैविक पोटाश, तरल जैव खाद, राइजोसुपर एवं कम्पोस्ट खाद के उपयोग और लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं किसान बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
