*संवाददाता : तिरुमलेश कंबलवार,*
*गड़चिरोली महाराष्ट्र*
*शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास में लॉयड्स मेटल्स का उल्लेखनीय योगदान : अमृता फडणवीस*
*गड़चिरोली :* गड़चिरोली जैसे दूरदराज़ क्षेत्रों के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड प्रभावी रूप से कार्य कर रही है। यह बात अमृता फडणवीस ने कही।वे बोदली में आयोजित 'लॉयड्स मिशन फॉर ग्लोबल स्किल्स एंड एंटरप्रेन्योरशिप' कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर संबोधित कर रही थीं। उन्होंने हेडरी स्थित लॉयड्स द्वारा संचालित शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास से जुड़े विभिन्न सामाजिक उपक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही वास्तविक विकास की मजबूत नींव है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गड़चिरोली जिले के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और वे स्वयं भी जिले के विकास में सक्रिय योगदान देती रहेंगी।
इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक ने कहा कि कंपनी का प्रत्येक कर्मचारी उसका भागीदार है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गड़चिरोली आने वाले समय में एक प्रमुख स्टील हब के रूप में विकसित होगा।कार्यक्रम के दौरान कौशल प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 400 प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 14 प्रतिभाशाली प्रशिक्षुओं को धनराशि के चेक देकर सम्मानित किया गया।
