Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: बलैयापुर में गरीब की जमीन पर दबंगों का कब्जा, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

 Etawah News: बलैयापुर में गरीब की जमीन पर दबंगों का कब्जा, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवंतनगर/इटावा: विकासखंड क्षेत्र जसवंतनगर के ग्राम बलैयापुर निवासी मनोज बाबू कठेरिया ने अपनी भूमि पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए प्रशासन से न्याय की मांग की है। पीड़ित ने नायब तहसीलदार जसवंतनगर को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी भूमि पर लंबे समय से कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा है और बार-बार अनुरोध करने के बावजूद भूमि खाली नहीं की जा रही है।


पीड़ित का कहना है कि जब भी वह अपनी जमीन वापस करने की बात करता है तो उसे धमकाया जाता है और कहा जाता है कि “जहां शिकायत करनी हो कर लो, जमीन खाली नहीं करेंगे।”


मनोज बाबू कठेरिया ने बताया कि वह पहले भी इस मामले की शिकायत मंडलायुक्त कानपुर तथा जिलाधिकारी इटावा से कर चुका है, लेकिन अभी तक उसे राहत नहीं मिल सकी। न्याय न मिलने पर उसने एक बार फिर तहसील प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है।


नायब तहसीलदार नेहा सचान ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्याय दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।


पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि उसकी भूमि को जल्द से जल्द कब्जामुक्त कराकर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उसे अपनी पैतृक संपत्ति का अधिकार मिल सके।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe