हरदोई जिला अभिलेखागार बाबू भूप नारायन को दी भावभीनी विदाई।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
*हरदोई*। कलेक्ट्रेट हरदोई में कार्यरत अभिलेखपाल भूप नारायन पुत्र रामपाल राजपूत, निवासी जरेरा, बाबटमऊ एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय शंकर दयाल राजपूत के पौत्र, के सेवानिवृत्त होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके दीर्घ, आयु ईमानदार एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की।इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर भूप नारायन का स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने लगभग 39 वर्षों तक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी सेवाएं दीं। उनका सरल व्यवहार, अनुशासन और कार्य के प्रति समर्पण सदैव रहा सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति केवल एक औपचारिक पड़ाव है, जबकि व्यक्ति के उत्कृष्ट कार्य और अच्छे संस्कार हमेशा याद किए जाते हैं। उन्होंने भूप नारायन के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।विदाई समारोह के दौरान वातावरण भावुक हो गया। सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए गए वर्षों की यादें साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में भूप नारायन ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कलेक्ट्रेट परिवार से मिला स्नेह, सहयोग और सम्मान उनके जीवन की अमूल्य पूंजी रहेगा।

