लोकेशन झांसी
रिपोर्टर नरेंद्र अग्रवाल
*सिमरा में बैलगाड़ी-घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता आयोजित यूपी-एमपी के प्रतिभागियों ने लिया भाग, विजेताओं को मिले पुरस्कार*
सिमरा गांव में बैलगाड़ी और घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन जानवरों के प्रति प्रेम और विलुप्त होती बैलगाड़ी प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था।प्रतियोगिता में कुल 15 घोड़ों और 23 बैलगाड़ियों ने भाग लिया। आयोजन समिति में गांव के राजकुमार यादव मुख्य आयोजक रहे, जबकि बृजेंद्र पाठक ने सहयोगी की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन चैन सिंह यादव (धमना), गिरवर यादव (मास्साब) और तुलसी पाल (सिमरा) ने किया।
घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता में राजेंद्र यादव (अमरपुर) ने पहला स्थान प्राप्त किया और उन्हें 5100 रुपये का पुरस्कार मिला। दूसरा पुरस्कार चंदन सिंह लोधी (उमरी कला) ने जीता, जिन्हें 3100 रुपये दिए गए। काली पहलवान (थाना) ने तीसरा पुरस्कार जीतकर 2100 रुपये प्राप्त किए।इसके बाद बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता हुई, जिसमें मध्य प्रदेश के ग्वालियर, दतिया और झांसी से कुल 21 बैलगाड़ियों ने हिस्सा लिया।
बैलगाड़ी दौड़ में दीपक यादव (खोदन) की बैलगाड़ी ने पहला पुरस्कार जीता और उन्हें 21000 रुपये की राशि प्रदान की गई। दूसरा पुरस्कार बंटी जाट (ग्वालियर) की बैलगाड़ी को मिला, जिसके लिए 15000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। तीसरा पुरस्कार संदीप पाल (डोमागोर) की बैलगाड़ी ने जीता और उन्हें 1100 रुपये की पुरस्कार राशि मिली।
