संवाददाता हितेश कुमार जोशी
रोटरी क्लब ने शहर को दी क्लॉक टावर की सौगात,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निगम चौधरी ने किया लोकार्पण
सिरोही।आबूरोड शहर की सुंदरता एवं जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब आबूरोड द्वारा शहर को आकर्षक क्लॉक टावर की सौगात दी गई। क्लॉक टावर का लोकार्पण रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन निगम चौधरी एवं तहसीलदार पन्नालाल चौधरी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. नितेश बंसल, सचिव रोटेरियन विनय गोयल एवं कोषाध्यक्ष संजय गर्ग सहित रोटरी परिवार के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम में के.ए.श्याम कुमार, विक्रम टक्कर, कल्पेश,रमेश बराड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे अग्रवाल समाज,भारत विकास परिषद,श्याम मित्र मंडल,लायंस क्लब सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी सहभागिता निभाई डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निगम चौधरी ने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े ऐसे प्रकल्प शहर के विकास और सौंदर्य में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।उपस्थित नागरिकों ने भी रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे आबूरोड शहर के लिए यादगार सौगात बताया