Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

सिरोही: व्यावसायिक प्रशिक्षकों के मानदेय न मिलने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग

 संवाददाता हितेश कुमार जोशी


व्यावसायिक प्रशिक्षकों के मानदेय न मिलने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग

सिरोही,जिले के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षक (Vocational Trainers) तीन माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण आर्थिक व मानसिक संकट से जूझ रहे हैं। प्रशिक्षकों का कहना है कि मानदेय न मिलने से परिवार का भरण-पोषण कठिन हो गया है और यदि भुगतान शीघ्र न हुआ तो वे कार्य बहिष्कार और आंदोलन को विवश होंगे। वहीं विद्यालय खुलने के बाद भी कई कक्षाओं में व्यावसायिक प्रशिक्षण बाधित होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।व्यवसायिक शिक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यवसायिक शिक्षा हेतु पृष्ठभूमि बनाई लेकिन राज्यों में क्रियानवन ढंग से नहीं हो पा रहा है। प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्य गुरुग्राम स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल डेवलपमेंट (IISD) के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। आरोप है कि एजेंसी समय पर भुगतान नहीं कर रही, जिसके कारण प्रशिक्षक तीन माह से मानदेय से वंचित हैं।

वरिष्ठ कर्मचारी नेता गोपाल सिंह राव पोसालिया ने बताया कि प्रशिक्षक नियमित रूप से विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, पर भुगतान के नाम पर केवल आश्वासन मिलता है। मानसिक व आर्थिक रूप से प्रशिक्षक और उनके परिवार परेशान हैं।राव ने आगे कहा कि जिला कार्यालय ने समस्त भुगतान पत्रावलियाँ समय पर भरकर भेज दी हैं तथा जिले में व्यावसायिक शिक्षा के लिए बजट भी उपलब्ध है, बावजूद इसके एजेंसी भुगतान रोककर फाइल जमा नहीं करवा रही है।टेंडर का उल्लंघन और गैर-जवाबदेही राव ने बताया कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद (जयपुर) ने वर्ष 2022 में जो टेंडर जारी किया था, उसमें स्पष्ट प्रावधान (बिंदु संख्या 04) के अनुसार तीन एडवांस सैलरी देने का प्रबंध था। आरोप है कि कंपनी उस शर्त का उल्लंघन कर रही है और टेंडर व नियमों को दरकिनार कर काम कर रही है।इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि उक्त एजेंसी पर अभी तक किसी अधिकारी द्वारा सख्त कार्रवाई या दबाव नहीं बनाया गया, जिससे प्रशिक्षकों में रोष और बढ़ रहा है।

प्रशिक्षकों की मांगें और चेतावनी

प्रशिक्षकों ने जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग व समग्र शिक्षा अभियान (समसा) के अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।उनकी मांग है कि या तो संबंधित एजेंसी को कड़ी कार्रवाई के साथ ब्लैकलिस्ट किया जाए या दबाव बनाकर रोका हुआ मानदेय तुरंत जारी करवाया जाए ताकि वे सुचारू रूप से शिक्षण कार्य कर सकें।प्रशिक्षकों ने चेतावनी दी है कि भुगतान नहीं होने की स्थिति में वे कार्य बहिष्कार और बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे, जिससे विद्यार्थी और स्कूलों को और अधिक नुकसान होगा।प्रशासनिक प्रतिक्रिया का इंतजार इस संबंध में जिला प्रशासन व राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आधिकारिक बयान का इंतज़ार है। प्रदेश या जिला स्तर के अधिकारियों से त्वरित हस्तक्षेप की आवश्यकता प्रशिक्षण कार्य की निरंतरता और प्रशिक्षकों के जीविकोपार्जन दोनों के लिहाज से अनिवार्य दिखाई देती है।व्यावसायिक प्रशिक्षकों के महीनेभर के बकाए मानदेय का शीघ्र भुगतान न केवल उनके परिवारों के लिये आवश्यक है, बल्कि इससे विद्यार्थियों की व्यवस्थित पढ़ाई भी बनी रहेगी। प्रशासनिक जवाबदेही और टेंडर नियमों का पालन सुनिश्चित कर इस समस्या का त्वरित और स्थायी समाधान निकालना जरूरी है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe