संवाददाता हितेश कुमार जोशी
जाखड़ ट्रेवल्स की बस से शराब तस्करी का भंडाफोड़,20 कार्टून अवैध शराब बरामद
सिरोही।आबूरोड रीको थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए। छापरी पुलिस चौकी पर नाकेबंदी के दौरान जाखड़ ट्रेवल्स की बस से राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 20 कार्टून बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही पुष्पेंद्र सिंह के निर्देश पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही किशोर सिंह चौहान एवं वृत्ताधिकारी आबूराज ब्रजेश कुमार के सुपरविजन में रीको थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस चौकी छापरी पर नाकाबंदी के दौरान आबूरोड से अंबाजी की तरफ जा रही जाखड़ ट्रेवल्स की बस नंबर AR-06-B-8369 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बस की सीट के नीचे बनाए गए गुप्त बॉक्स में शराब के कार्टून मिले। गिनती करने पर कुल 20 कार्टून राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।पुलिस ने मौके से वभूताराम पुत्र कलाराम (50 वर्ष), निवासी इंद्रावास खड़ीन, थाना रामसर, जिला बाड़मेर एवं सुमेर जाखड़ पुत्र गोपाराम (31 वर्ष), निवासी जाखड़ों की ढाणी नारवा, थाना सुरसागर, जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया है।जांच में बस पर लगी नंबर प्लेट फर्जी पाई गई, जबकि बस के अंदर से उसकी असली नंबर प्लेट बरामद हुई। पुलिस आरोपियों से शराब की खरीद और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।कार्रवाई में थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत सहित पुलसी टीम के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


